सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनूठे पंडित Motivational story

चंद्रनगर में एक विद्वान् रहा करते थे। वे कहते थे, ‘विद्या से बड़ा धन दूसरा नहीं। विद्यावान की सर्वत्र पूजा होती है।’ पंडितजी के तीन पुत्र थे।

तीनों ने कड़ी मेहनत से शास्त्रों का अध्ययन किया बड़ा पुत्र आयुर्वेद का प्रकांड विद्वान् बन गया, जबकि दूसरा धर्मशास्त्रों का और तीसरा नीतिशास्त्र का विद्वान् बना। तीनों ने एक-एक ग्रंथ की रचना की। प्रत्येक ग्रंथ में एक-एक लाख श्लोक थे।

चंद्रनगर के राजा पंडितों का बहुत सम्मान करते थे। एक दिन तीनों पंडित अपने ग्रंथ लेकर दरबार में पहुँचे। राजा ने बड़े-बड़े ग्रंथ हाथों में देखे, तो बहुत प्रसन्न हुए। पूछा, ‘आपने इन ग्रंथों में कितने-कितने श्लोक लिखे हैं?’

तीनों ने बताया, ‘एक-एक लाख।’ राजा ने कहा, ‘मैं राज-काज में इतना व्यस्त रहता हूँ कि तमाम श्लोक सुनना या पढ़ पाना असंभव है। मैं चाहता हूँ कि आप तीनों मुझे अपने-अपने ग्रंथ का सार तत्त्व एक-एक श्लोक सुनाने की कृपा करें।

सबसे पहले आयुर्वेद के पंडित ने कहा, ‘आयुर्वेद में स्वस्थ रहने का एक सरल साधन बताया गया है-जीर्ण भोजनमानेयः। यानी पहला भोजन पच जाने के बाद ही दूसरा भोजन करना चाहिए, तभी स्वस्थ रहा जा सकता है।’

धर्मशास्त्र के पंडित ने कहा, ‘कपलः प्राणिनां दया। अर्थात् ऋषि कहते हैं कि दया से बढ़कर और कोई धर्म नहीं है।

नीतिशास्त्र के पंडित ने कहा, ‘शुक्राचार्य कहते हैं-त्यजेदुर्जन संगतम्। यानी दुर्जन की संगति कदापि न करें। सदाचारियों के सत्संग से ही कल्याण होता है।’

राजा तीनों पंडितों से शास्त्रों का सार सुनकर गद्गद हो उठे। उन्हें पुरस्कार में एक-एक लाख स्वर्ण मुद्राएँ देकर ससम्मान विदा किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

9 Motivational & success stories in hindi प्रेरक कहानी हिंदी short — HindiStory

  भरपेट खाना भी नहीं मिलता था, गरीबी ने भाई • की जान तक ले ली, फिर भी आईआईटी में पाया एडमिशन, बड़ी कंपनी में बना इंजीनियर- मोटिवेशनल स्टोरी इन हिंदी success stories in hindi बिहार के गया जिले के छोटे से गांव डावर में रहने वाले ईश्वरी खेतों में मजदूरी कर अपना पेट भरते थे। शादी हो गई, चार बच्चे हुए, लेकिन माली हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मजदूरी से एक शाम भी भरपेट भोजन मिलना उनके परिवार के लिए बड़ी बात थी। किसी साल सूखा पड़ जाए तो इसके लिए भी लाले पड़ जाते थे। तब ईश्वरी गांव से सब्जियां लेकर मीलों दूर गया पैदल आते। इसी से अपना और बच्चों का पेट भरते। अमित उनकी चार संतानों में सबसे बड़ा है। अमित की मां किरण देवी खुद साक्षर भी नहीं थीं, लेकिन शिक्षा का महत्व समझती थी अमित जब थोड़ा बड़ा हुआ तो उन्होंने बिना किसी से पूछे ही उसे बगल के सरकारी स्कूल भेजना शुरू कर दिया। उनके पास स्लेट खरीदने के भी पैसे नहीं थे। करीब एक साल तक स्लेट का टूटा हुआ टुकड़ा लेकर ही स्कूल गया था। उस टुकड़े पर ही वह दिनभर वर्णमाला लिखता रहता। जैसे-जैसे ऊंची कक्षा में पहुंचता गया, पढ़ाई में उसकी लगन बढ़ती गई। छोटे से घर...

खुद की तलाश में - तू खुद की खोज में निकल कविता

  तू खुद की खोज में निकला...तू खुद की तलाश में बाहर - लेखक तनवीर ग़ाज़ी खुद की खोज में निकल तू तू किस लिए हताश है, चल तेरे वजूद की तू समय को भी तलाश है समय को भी तलाश है जो योज्य से लिपटी बेटी समझती है इन को वस्त्र .. (x2) ये बेड़ियां पिघल की बनावट शस्त्राती बना शस्त्रा तू खुद की तलाश में तू किस लिए हताश है, चल तेरे वजूद की तू समय को भी तलाश है समय को भी तलाश है यह स्थिति पवित्र है .. (x2) पापियों को हक़ नहीं ये की ले परीक्षा तेरी की ले परीक्षा तेरी तू खुद की खोज में निकल तू किस लिए हताश है तू चल, वजूद की तेरे समय को भी तलाश है जल के भस्म कर तत्व जो ज्वलनशील होते हैं .. (x2) आरती की लौ नहीं तू तू क्रोध की मशाल है तू क्रोध की मशाल है खुद की खोज में निकल तू तू किस लिए हताश है, चल तेरे वजूद की तू समय को भी तलाश है समय को भी तलाश है चनेर ध्वजा बना गगन भीका जैसा .. (x2) अगर भू-नरीबारी तो भूकम्प की एक भूकम्प का एक परिणाम प्राप्त करता है खुद की खोज में निकल तू तू किस लिए हताश है, चल तेरे वजूद की तू समय को भी तलाश है समय को भी तलाश है | पिंक मूवी से अमिताभ बच्चन द्वारा तू खुद की खोज में नि...

संदीप माहेश्वरी मोटिवेशनल स्टोरी हिंदी

संदीप माहेश्वरी मोटिवेशनल स्टोरी हिंदी संदीप माहेश्वरी मोटिवेशनल स्टोरी हिंदी संदीप माहेश्वरी  दोस्तों आप सभी का स्वागत नमस्कार है आज मैं आपको संदीप माहेश्वरी की  प्रेरक कहानी  बताऊंगा और मुझे पूरा भरोसा है आपके ऊपर की आप इससे जरूर  प्रेरित करते  होंगे तो चलिए इस  प्रेरक कहानी  को शुरू करते है 1. जन्म  28 सितं, 1980 में इनका जन्म हुआ ये दिल्ली से है इनको  फोटोग्राफी  का बहुत शौक था और आज ये उसी फील्ड में कैरियर बनाकर पैसा कमा रहे है लेकिन क्या इतनी आसानी से ये यहा तक पहुंचे होंगे नही इनकी भी  प्रेरक कहानी  है वही आज हम आपको बता है 2.धोखा और सीख  ये इवेंट  मैनेजमेंट  कंपनी की  सोच रही थी, जहां 4 दोस्त थे, ऐसे में वे समय भी थे और फिर भी दूसरे समय के साथ  धोखाधड़ी वाले  वो स्थान बदलेंगे जहां से एक और ऐसा भी होगा। थे लेकिन सकते इन्होंने उस दिन के बाद में आज दिन तक उनको  पलटक  विज्ञापन सक्रिय नहीं है नही देखा जो हुआ सो हुआ 3.अगला कदम  आगे बढ़कर कुछ सोचने में ही भलाई है इन्होंने भी ऐसा ही ...